Posts

Mera paigam

कविता : - मेरा पैग़ाम ।  चलने लगी फ़ागुनी बयार,  कि खिड़कियाँ खुली रखना, कोई  हवा का झोंका,  मेरा पैग़ाम लाता ही होगा। उड़ने लगे रंग, अबीर और गुलाल, जी भर के होली खेलना, कि हर रंगे - पुते चेहरे में, मेरा चेहरा नज़र आता ही होगा। गर्मी की तपती दुपहरी में,  लेटे-लेटे छत को ताकते रहना,  कि उसमें कहीं हँसता हुआ, मेरा अक्स नज़र आता ही होगा।  सावन की फुहारों में,  भीग-भीग कर दूर निकल जाना, कि इन फुहारों में मेरा प्यार, तुम्हारे चेहरे को सहलाता ही होगा। पतझड़ के पत्तों की खड़खड़ाहट को,  कान लगाकर सुनना, कि उनमें मेरी सदाओं का,  संगीत सुनाई देता ही होगा।  सर्दी की ठंडी  रातों  में,  अलाव जलाकर रखना, कि उठती - गिरती लपटों में मेरा चेहरा,  कभी गायब कभी नुमाया होता ही होगा।  हर मौसम में अपने जी में,  आस जगाए रखना,  कि खुदा हमारे प्यार की,  पाकीज़गी को परखता ही होगा। -अनिता जैन Weekend shayar.in

Zindagi teri saugat ho gai

कविता : - ज़िंदगी तेरी सौगात हो गई। ग़म के सफ़र  में एक दिन खुशी से मुलाकात हो गई, चलते -चलते जो तेरे बारे में बात हो गई। तेरे आँगन में बैठे थे तेरी  आमद के इंतज़ार में, पता नहीं कब दिन ढला और शाम के बाद रात हो गई। बुलबुल ने सरगोशी से कुछ कहा गुल के कान में, मुझे लगा मेरे दिल की  तेरे दिल से  बात हो गई। इस रफ़्तार - ए - ज़िंदगी में दो पल ख्‍याल जो आया तेरा, लगा बरसों से बंज़र ज़मीं पर फूलों की बरसात हो गई। तुझसे न गिला, न शिकवा, न शिकायत का हक है मुझको, पर क्यूं लगता है कि,  जैसे ये ज़िंदगी तेरी सौगात हो गई। तुझसे उम्मीद - ए - वफ़ा बेमानी है, ये खबर है मुझको, फिर भी हर महफ़िल में तुझे याद करना मेरी आदत हो गई है। मेरी मुहब्बत से तेरी रुसवाई न हो जाए, इस ख्याल से, तुझे दिल में छुपाकर तुझसे सरोकार न रखना मेरी फ़ितरत हो गई  है। अनिता जैन Weekend shayar .blogspot.in

Teri parwah kisko hai

कविता : - तेरी परवाह किसको है। तू खिलाड़ी, दिलों से खेलना तेरी आदत है, तेरे  वादों पे ऐतबार किसको है। तू मुसाफिर, भटकता  दर- ब - दर है, तेरे जाने पर ऐतराज़ किसको है। तू परिंदा आसमानी, उड़ता यहाँ -वहाँ है, तेरी परवाज़ पर इख्तियार किसको है। तू बिन  आब (पानी) का बादल , डोलता फ़िरता यूं ही है, तेरे न बरसने पर मलाल किसको है। तू न दोस्त, न दुश्मन, तुझसे नाता कुछ यूं ही है, तेरे होने या न होने की परवाह किसकोहै। - अनिता जैन weekendshayar.blogspot.in
शायर इश्क की बात करता है,  तो दुनिया सवाल करती है।  शायर दिल की बात  करता है,  तो दुनिया बवाल करती है। दिल और इश्क  तो वो शै हैं, जिन पर शायर की दुकान चलती है। -अनिता  जैन  weekendshayar .blogspot.in

Roe to ham tab bhi na the

कविताः - रोए तो हम तब भी न थे।  इतना ग़म सहकर हंसते क्यूं हो, ज़माना कहता है, रोए तो हम तब  भी न थे, जब कल ही दिल टूटा था। हंसते हैं उन  लम्हों की यादों में, जो तेरे साथ गुजारे है, रोए तो हम तब भी न थे, जब तू ग़ैर बनकर गुज़रा था। तन्हाई के आलम को, तेरे खयालों से आबाद करते है,  रोए तो हम  तब भी न थे, जब तेरा हाथ छूटा था। रोना हमारी फ़ितरत नहीं, हँसना हमारी आदत है,  रोए तो हम तब भी न थे, जब तुझको रोते देखा था।                - अनिता जैन weekend shayar .in

Toote Dil ke tukde

कविता : - टूटे दिल के टुकड़े लिए तन्हा बैठा हूं। मैं तेरी यादों का समंदर  लिए बैठा हूँ ,  हाँ, तेरे इश्क में शायर बन बैठा  हूं। जिनमें इश्क, बनकर गुलाब महका करता था, उन पुराने पन्नों की किताब लिए बैठा  हूँ ।  खुद के रंजो- ग़म की खबर नहीं मुझे,  पर तेरी खैरियत  में दस्ते- दुआ उठाए बैठा हूँ ।  जानता हॅूँ तू नहीं आएगा, आएगा तो भी क्या पाएगा,  फिर भी तेरी कुरबत  के ख्वाब सजाए बैठा हूं। इस भीड़ भरी  दुनिया के मेले में, टूटे दिल के टुकड़े लिए  तन्हा बैठा हूँ ।      _ अनिता जैन Weekend shayar .in

Khushiyon ke moti

कविता : - बटोर लाया हूँ खुशियों के मोती इस सफ़र में। मैं बेपरवाह पंछी सा उड़ता हूं गगन में, चाहे खिजां हो या या बहार हो चमन में।  पर तो काट दिए थे उनकी  बेरुखी ने,  पर उड़ सकता हॅूँ हौसले के भरम में।  जिसने पार कर लिए हों सागर दुख के, वो डूब नहीं सकता चुल्लू  भर दुख के ग़म में। वो सितम करते हैं अपने झूठे गुरुर के दम पे,  मैं हंसकर छोड़  देता हूँ उनको दलदल - ए - शरम में। सैलाब - ए - ग़म पार कर आया हूं जतन से, बटोर लाया हूं खुशियों के मोती इस सफ़र में। -अनिता  जैन Weekendshayar .blogspot.in